किचेन की 10 रामबाण चीजें, सब को जानना चाहिए |
वैसे किचेन की बात करे तो यह एक ऐसा लैब है जहा हर तरह की चींजें मौजूद होती है अगर आपको उसके बारे में पूरी जानकारी नहीं होगी तो परेशान होना ही होना है | इसलिए आज हम 10 ऐसे महत्वपूर्ण जानकारी लाये है आपके लिए, जिसे जानना बहुत ही समझदारी की बात होगी, यह इतनी महत्वपूर्ण जिसे घर की हर सदस्य को जानना चाहिए |
आईये एक-एक कर हम सब को जानते है-
हाथ-पैर जलने पर –
किचेन में कितनी भी
सावधानी से काम करने पर कभी-ना-कभी हम सब की हाथ-पैर जलती-ही-जलती है | अगर आप भी मेरे जैसे लड़का है
और कभी-कभी किचेन जैसे लैब में जाते है तब तो.... मेरे तो हमेशा जलते है इसका मतलब-
मै हमेशा जाता हूँ और अपना हाथ जलवा कर
या कुछ करवा कर आ जाता हूँ |
गर्म चाय, कॉफ़ी, सब्जी या दाल जैसे गिरने वाले चीज हमेशा हाथ
पैर पर गिरते रहते है, हाथ पर सब्जी या कुछ
भी गर्म चीज गिराने के बाद मैं झट से
फ्रीज़ खोलता हूँ और उसमे से बर्फ निकालकर अपने जले हुए जगह पर लगा लेता हूँ, उसके बाद
मै तैयार हो जाता हूँ अगली बार जलने के लिए | हा ! हा ! हा !
आप एक बात हमेशा याद रखना की जले हुए जगह को या जलने पर तुरंत
कपडे से साफ नहीं करना चाहीये बल्कि जलने पर तुरंत ठंडा पानी से धो लेना चाहिए और
उसके बाद उस जगह पर ठंडा बर्फ रगड़ना चाहिए मेरे जैसे | वैसे बर्फ ठंडा ही होता है,
है ना ? आ ! आ ! आ !
ठंडा पानी –
जले हुए जगह को ठंडे पानी से धोने से भी जलन कम होती है |
पानी में थोडा सा नमक मिलाकर धोने से या उसी में हाथ डूबा कर रखने से और भी जल्दी
और ज्यादा आराम मिलता है |
टूथपेस्ट
(दन्त-मंजन)-
अगर किसी के घर में फ्रीज़ नहीं है तो उन्हें तो समय पर बिलकुल
भी बर्फ नहीं मिलेगा, तो ऐसे में क्या जले को ऐसे ही छोड़ देना चाहिए ? नहीं, कभी
नहीं | हर चीज का सिर्फ एक ही तरीका नहीं होता है, उसी तरह अगर किसी के घर पर
फ्रीज़ नहीं है, और किचेन में अगर हाथ-पैर जल जाये तो उन्हें तुरंत टूथपेस्ट
(दन्त-मंजन) उस जगह पर लगाना चाहिये |
बिलकुल उसी तरह- पहले उसे ठन्डे पानी से धो लें फिर उस पर टूथपेस्ट लगा लें,
जलन कम हो जाएगा, फफोले नहीं होंगे |
लेकिन अगर जलन ज्यादा है तो डॉ से मिलना बिलकुल ना भूलें |
घी (Ghee)-
आयुर्वेदाचार्य के अनुसार देशी घी में एंटी-बैक्टीरियल गुन
होते है अगर किसी को घाव की जलन और दर्द को कम करना है तो उन्हें देशी घी और शहद
बहुत काम करेगी |
घाव को सबसे पहले साफ पानी से धो लें और सुखा लें उसके बाद घी
लगायें | घी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुन घाव के इन्फेक्शन को रोकेंगे और जलन को
भी कम करेंगे |
इसी तरह से शहद में एंटीसेप्टिक क्वालिटी होती है, जो कटी हुई जगह पर इन्फेक्शन को रोकती है | ऐसे में घाव पर शहद लगाने से इसमें मौजूद एंटी-इन्फेक्शन एंटी-इन्फ्लामेट्री गुन होने से घाव जल्दी भर जाते है |
“किचेन में हल्दी, नारियल, तेल, आलू, प्याज, मेथी
सहित कई ऐसे आयुर्वेदिक गुन मौजूद रहती है जिनसे स्किन जलने या छोटे-मोटे घाव का
इलाज आसानी से किया जा सकता है |” – डाo
अतर सिंह आर्य |
एलोवेरा-
एलोवेरा को अगर आप यूज नहीं किये है तो देखे तो जरुर होंगे,
यह बिलकुल आलू जैसी है, कई सब्जियों में मिला सकते है, यानी की इसे कई रोगों में
इस्तेमाल किया जाता है | अगर कभी आपका हाथ-पैर किसी तरह से जल जाये और आसपास में
एलोवेरा हो तो उसके पत्तों से निकलने वाले जेल को घाव पर जरुर लगायें यह भी जलन को
कम करने और जख्म को ठीक करने में मदद करता है
|
प्याज-
प्याज जिसे हमलोग रो-रो कर काटते है, हमारे भोजन में अहम्
भूमिका निभाता है, आपको बताते चले की प्याज में एंटी-सेप्टिक क्वालिटी होती है जो
घाव के संक्रमण रोकने में मदद करती है | इसे लगाने के लिए पहले इसे अपने घाव पर
लगायें फिर उसे किसी पत्ती से बांध लें |
गर्मी के दिनों में यह हमे लू से बचाती है, तो गर्मी के दिनों
में रेगुलर भोजन में कच्चे प्याज का इस्तेमाल करना चाहिये | पहले लोग लू के दिनों
में कच्चे प्याज को अपने जेब (पौकेट) रखकर चलते थे |
कच्चा आलू-
आलू यानि की सब्जियों का राजा यह बेचारा सिधा-साधा सब्जी है
बहुत सारी सब्जियों के साथ आराम से एडजस्ट कर जाता है, लेकिन यह सिर्फ सब्जियों के
साथ ही नहीं यह आपके किचेन में हुई दुर्घटना में भी मदद करता है |
अगर किसी तरह से किचेन में हाथ-पैर जल जाये तो तुरंत आलू को
बिच से काटे और जले हुए जगह पर रगड़े हल्के हाथों से, यह आपके जले में आराम देगा,
जलन कम होगा और फफोले भी नहीं होंगे | आप इसमें आलू के रस भी लगा सकते हैं |
किचेन की ये चीजें जले की निशान मिटाएंगे-
- गाजर का रस |
- बादाम का तेल |
- अंडा और शहद |
- टमाटर-नींबू का रस |
- आलू के छिलके |
- मेथी का पेस्ट |
(अगर किचेन में हाथ-पैर जलने के बाद वहा निशान है तो ये सब का यूज करके आपक
अपने जले हुए निशान को मिटा सकते है | )
नारियल तेल और हल्दी -
नारियल तेल और हल्दी दोनों ही बहुत ही गुनकारी और एंटीबायोटिक
है, यह हमारे खाना को स्वादिस्ट बनाने के साथ-साथ
हेल्थ के लिए भी सही होता है |
अगर आपके स्किन पर कहीं भी जले हुए के निशान है तो आपको
नारियल तेल बहुत ही काम आ सकती है, आपके जले निशान को हमेशा के लिए ख़त्म कर सकते
है, उसके लिए करना यह है की आपको रेगुलर जले के निशान पर नारियल तेल लगाना है |
इससे दाग हल्का हो जाएगा और धीरे-धीरे ख़त्म होने लगेगा | ऐसे
दाग को हटाने के लिए शहद और हल्दी का लेप भी इस्तेमाल किया जाता है |
कपूर-
कपूर का यूज तो हमसभी ने कभी-ना-कभी किये है- पूजा में |
लेकिन आपको बताते चले की- मल्टी डिसिप्लिनरी डिजिटल पब्लिशिंग इंस्टिट्यूट (एमडीपीआई)
द्वार किये गए एक शोध में यह सामने आया की कपूर में एंटी-बैक्टीरियल और
एंटी-माइक्रोबियल दोनों गुन पाए जाते है | जिसके कारन कपूर का इस्तेमाल पेन रिलीफ में
किया जा सकता है |
किसी तरह का घाव या चोट के अलावा मांसपेशियों और जोड़ों में
होने वाले दर्द या किसी चीज से लगी चोट को आसानी से कपूर से दूर किया जा सकता है |
उसके के लिए करना यह है की आपको कपूर को अच्छे से पानी में
मिलाकर दर्द, चोट या जलन वाली जगह पर लगाना है, यह दर्द को कम करने के साथ-साथ घाव
भी जल्दी भर जाएगा |
हल्दी-
कुछ ही दिन पहले हुई- नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी
इनफार्मेशन (NCBI) की एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है की हल्दी में पाए
जाने वाली यौगिक को कर्क्युमिनोइद्स के नाम से जाना जाता है |
यह हल्दी में मौजूद सबसे महत्वपूर्ण तत्व होते है | यह एक
बहुत ही बढ़िया एंटी-इन्फ्लामेट्री एजेंट है | आपको मालूम होगा की हल्दी में
एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ओक्सिडेंट होते है जो स्किन को साफ करने में यूज किया
जाता है |
आयुर्वेद में हल्दी का यूज चोट लगने या घाव के सफाई के
साथ-साथ हल्दी वाला दूध पिने की सलाह दी जाती है, इससे अन्दुरुनी घाव भरते है |
हल्दी के एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुन जले-कटे, चोट या मधुमेह के घावों को साफ करने और ठीक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है |
यह थी कुछ घर की
किचेन की रामबाण नुस्खें जिसे हर किसी को जानना चाहिए, क्योंकि किचेन में काम करने
से यह छोटी-मोटी जलन या चोट-कट आम बात है | अगर आपके पास यह जानकारी रहेगी तो आप ना ज्यादा परेशान होंगे ना
ही आपकी परेशानी बड़ी होगी |
उम्मीद करते है यह पोस्ट आपको हेल्दी और
जवान रखने में मदद करेगी | इस पोस्ट को अपने नजदीकी को जरुर भेंजे और नजदीक हो
जाएँ |
-- धन्यवाद !!!
!!!भवतु सब्ब मंगलम (सबका भला हो) !!!
See Also--
0 टिप्पणियाँ:
Thank you to visit and comment.